हाँ मैने प्यार किया धीरे,धीरे
दिल बे करार किया धीरे ,धीरे
अपनो को खुद से दूर किया
खुद को खुद से मजबूर किया
उनके ख्वाबों को पिरोया धीरे, धीरे
उनकी मोहब्बत भी कैसी,मोहब्बत है
उसने इनकार किया धीरे ,धीरे
न जाने क्यों याद आयी आज उनकी
हम बेकरार हुए मिलने को उनसे
वो न आए मिलने मुझसे ऐ"अभय"
मुझको गुमराह किया धीरे, धीरे
दिल की दरिया मे सेमेटे उनकी यादे
उनकी यादो को यादो से जुदा किया धीरे धीरे
दिल तो रोया है बहुत,उनकी मोहब्बत मे
दिल को बहलायेंगे अब धीरे धीरे
हाँ मैंने प्यार किया धीरे धीरे
          अभय बलरामपुरी


Comments