प्यार का पहला खत लिखने में वक़्त तो लगता है...
नये परिंदो को उड़ने में वक़्त तो लगता है..
जिस्म की बात नही थी उनके दिल तक जाना था....
लंबी दूरी तय करने में वक़्त तो लगता है...
उसने यू कह दिया राह चलते दोस्त बनते नही
सही कहा उसने दोस्त बनाने  मे वक्त लगता है
हम तो नादान थे ,अभय ,दिल दे बैठे उसको
हमे क्या पता था दिल देने मे भी वक्त लगता है
गाँठ अगर लग जाये तो फिर रिश्ते हो या डोरी...
लाख करे कोशिश खुलने में वक़्त तो लगता है...
हमने इलाज-ए-जख्म-ए-दिल तो ढूँढ लिया लेकिन...
गहरे ज़ख़्मो को भरने में वक़्त तो लगता है...

Comments

Popular posts from this blog